8 नवंबर 2014 - 19:56
प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिपाहे सहाबा और लश्करे झंगवी को ISIL में शामिल होने की दावत।

इंटेलीजेंस संस्थाओं ने गृह विभाग को बलूचिस्तान में ISIL की उपस्थिति के बारे में विस्तृत रिपोर्ट भेजी दी है जिसमें संस्थाओं ने लिखा है कि बलूचिस्तान में अंतर-राष्ट्रीय आतंकवादी वहाबी संगठन ISIL ने पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को अपने गुट में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इंटेलीजेंस संस्थाओं ने गृह विभाग को बलूचिस्तान में ISIL की उपस्थिति के बारे में विस्तृत रिपोर्ट भेजी दी है जिसमें संस्थाओं ने लिखा है कि बलूचिस्तान में अंतर-राष्ट्रीय आतंकवादी वहाबी संगठन ISIL ने पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को अपने गुट में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है, रिपोर्ट के अनुसार ISIL ने प्रतिबंधित संगठन लश्करे-झंगवी और प्रतिबंधित आतंकी गुट सिपाहे सहाबा की फ़ौजी विंग को दाइश संगठन में शामिल होने के लिये आमंत्रित है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस समय ISIL में 1200 आतंकवादी शामिल हो चुके हैं।
गौरतलब है कि प्रतिबंधित सिपाहे सहाबा के वर्तमान अध्यक्ष औरंगजेब फ़ारूकी ने ISIL के खलीफा अबू बकर बगदादी की बैअत की घोषणा पहले ही कर दी थी, जिसके सबूत कई बार शिया न्यूज अपनी रिपोर्ट में दे चुकी है लेकिन सरकार ने इस पर कान न धरे और आज चिड़िया हाथ से निकल गई है। और देश के एक संवेदनशील राज्य में प्रतिबंधित संगठन लश्करे-झंगवी और सिपाहे सहाबा के साये में ISIL ने अपने पैर मजबूत कर लिये हैं।