अबनाः पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसियों ने सरकार को देश में तकफ़ीरी गुट आईएसआईएल के बढ़ते प्रभाव की ओर से सचेत किया है।
पाकिस्तानी अख़बार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस ख़ुफ़िया रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि आईएसआईएल का दावा है कि उसने पाकिस्तान के क़बालयली क्षेत्रों में 10 से 12 हज़ार चरमपंथियों की भर्ती की है।
रिपोर्ट के मुताबिक़ पाकिस्तान में चरपंथी गुट लश्करे झंगवी, आईएसआईएल से सहयोग कर रहा है और उसके लिए चरपंथी युवाओं की भर्ती कर रहा है।
डॉन ने कहा है कि उत्तरी वज़ीरिस्तान में जारी सैन्य कार्यवाही के जवाब में आईएसआईएल ने ख़ैबरपख़्तूनख़्वा में सैन्य चौकियों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाने और शिया समुदाय पर हमलों की योजना बनाई है।
ख़ुफ़िया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद, पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत की सरकार ने इलाक़े में सुरक्षा व्यवस्था कड़े करने के आदेश दिए हैं ताकि आतंकवादी हमलों से बचा जा सके।
यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है जब शाहिदुल्लाह समेत पाकिस्तान तालिबान के छः महत्वपूर्ण कमांडरों ने आईएसआईएल के सरग़ना अबू बक्र बग़दादी की बैयत या अनुसरण का एलान किया है।
तालिबान ने अपने पूर्व प्रवक्ता शाहिदुल्लाह शाहिद के स्थान पर मोहम्मद ख़ुरासानी को अपना प्रवक्ता नियुक्त किया है
8 नवंबर 2014 - 17:03
समाचार कोड: 650057
पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसियों ने सरकार को देश में तकफ़ीरी गुट आईएसआईएल के बढ़ते प्रभाव की ओर से सचेत किया है।