8 नवंबर 2014 - 16:55
फ़िलिस्तीन पर किसी और जंग को सहन नहीं किया जायेगा।

योरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रभारी ने कहा है कि विश्व अब एक अन्य ग़ज़्जा युद्ध को सहन नहीं कर सकता।

अबनाः योरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रभारी ने कहा है कि विश्व अब एक अन्य ग़ज़्जा युद्ध को सहन नहीं कर सकता।
फेडेरिका मोगेरीनी ने कहा कि हम एक फ़िलिस्तीनी देश की मांग करते हैं। अपनी ग़ज़्ज़ा यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि योरोपीय संघ की यही मांग है। योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी का यह बयान, फ़िलिस्तीनियों और इस्राईलियों की हालिया हिंसक झड़पों के बाद आया हैं जिसमें आए दिन दोनो पक्षों के बीच रक्तरंजित झड़पें हो रही हैं।
दोनो पक्षों के बीच तनाव उस समय और अधिक हो गया जब इस्राईली सैन्य बलों ने मस्जिदुल अक़सा पर आक्रमण किया तथा ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने मुसलमानों के पवित्रतम स्थलों में से एक में अतिवादी यहूदी गुट को जाने की अनुमति दे दी थी।