अबनाः अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी जवान शहीद हो गया। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह घटना शनिवार की सुबह अवैध अधिकृत जलील क्षेत्र के कफ़रकिना में घटी। ज़ायोनी पुलिस के प्रवक्ता लोबा समरी ने दावा किया कि पुलिस कर्मियों ने हथगोला फेंकने के आरोप में एक युवक को गिरफ़्तार करने का प्रयास किया तो उसका एक अन्य साथी हाथ में चाक़ू लेकर पुलिसकर्मयों पर हमला करना चाहता था। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस ने आत्मरक्षा की कार्यवाही के अंतर्गत उक्त युवक पर फ़ायरिंग कर दी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जिसके बाद चिकित्सा सूत्रों ने उसकी मृत्यु की घोषणा कर दी। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि ज़ायोनी पुलिसकर्मियों ने फ़िलिस्तीनी युवा पर अकारण ही फ़ायरिंग करके उसे शहीद कर दिया।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस घटना के बाद लोगों में व्यापक स्तर पर आक्रोष पाया जाता है। स्थानीय लोगों ने इस्राईली सेना के इस कृत्य पर रोष व्यक्त करते हुए टायर जलाए और रास्ते बंद कर दिए।
8 नवंबर 2014 - 16:42
समाचार कोड: 650052
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी जवान शहीद हो गया