8 नवंबर 2014 - 16:24
ISIL ने दैरुज़्ज़ूर के बंद कराए स्कूल।

आतंकवादी संगठन ISIL ने सीरिया में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है।

अबनाः आतंकवादी संगठन ISIL ने सीरिया में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है।
आतंकवादी, सीरिया के दैरूज़्ज़ूर प्रांत में कठोर नियम लागू कर रहे हैं। सीरिया के तथाकथित मानवाधिकार संगठन ने बताया है कि ISIL ने यह घोषणा बुधवार को की थी। ISIL ने इन स्कूलों के अधिकारियों से कहा है कि वे समस्त स्कूलों को बंद कर दें। ISIL का कहना है कि इन स्कूलों के अध्यापकों और प्रशिक्षकों को एक महीने का धार्मिक कोर्स करना होगा। यह कोर्स स्वयं ISIL ने तैयार किया है। उसके बाद इन स्कूलों में इस आतंकवादी गुट की ओर से तैयार किये गए पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई होगी।
इससे पहले ISIL ने इराक़ के मूसिल नगर के पाठ्यक्रम में सम्मिलित इतिहास, साहित्य और कुछ अन्य विषयों की पुस्तकों को हटाने का आदेश दिया था।