8 नवंबर 2014 - 16:21
रूस ईरान परमाणु समझौता हो जाने के लिये कर रहा है प्रयास।

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि मास्को और वाशिग्टन, 24 नवंबर से पहले ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु समझौता होने के लिए अपने पूरे प्रयास करेंगे।

अबनाः रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि मास्को और वाशिग्टन, 24 नवंबर से पहले ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु समझौता होने के लिए अपने पूरे प्रयास करेंगे।
सरगेई लावरोफ ने चीन में आयोजित एपेक की बैठक से इतर अमरीकी विदेशमंत्री जान कैरी के साथ भेंट में कहा कि इस बारे में हमारा और अमरीकियों का समान दृष्टिकोण है कि 24 नवंबर से पहले ईरान के साथ व्यापक समझौते के लिए भरसक प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच व्यापक सहमति तक पहुंचने के लिए वार्ता का क्रम जारी है जिसके अन्तर्गत ईरान के विरुद्ध लगे प्रतिबंध पूर्ण रूप से समाप्त कर दिये जाएंगे।
ज्ञात रहे कि बीजिंग में एपेक की बैठक चल रही है जिसमें सोमवार और मंगलवार को सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे।