अबनाः तालेबान कमांडर मुआविया को कराची पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। कराची पुलिस का कहना है कि उसने तालेबान के एक वरिष्ठ कमांडर मुआविया सहित कई अन्य तालेबान लड़ाकों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस का कहना है कि तालेबान के इन सदस्यों को कराची में गिरफ़्तार किया गया।
कराची पुलिस ने बताया है कि गिरफ़्तार किये जाने वाले तालेबान ने यह बात स्वीकार की है कि उन्होंने शीया संप्रदाय के 45 लोगों की हत्याएं की हैं जिनमें कई बुद्धिजीवी और धर्मगुरू सम्मिलित हैं। मुआविया के साथियों ने यह भी स्वीकार किया है कि कराची में होने वाले कई विस्फोटों में उनकी भूमिका रही है।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान का महानगर कराची लंबे समय से जातीय हिंसा का शिकार रहा है।
7 नवंबर 2014 - 17:37
समाचार कोड: 649790
तालेबान कमांडर मुआविया को कराची पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। कराची पुलिस का कहना है कि उसने तालेबान के एक वरिष्ठ कमांडर मुआविया सहित कई अन्य तालेबान लड़ाकों को गिरफ़्तार किया है।