अबनाः कार्यवाहियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। सामेह शकरी ने कहा है कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएल के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही के साथ ही साथ सांस्कृतिक स्तर पर भी कार्यवाहिंया करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस क्रूर आतंकवादी संगठन के वित्तीय स्रोतों को भी बंद किया जाना चाहिए।
मिस्र के विदेशमंत्री ने इस बात पर गहरा खेद व्यक्त किया कि कुछ लोग आईएसआईएल को प्रयोग करके अपने हित साधना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एसे लोगों को जान लेना चाहिए कि अंततः आईएसआईएल उनके लिए भी ख़तरा बन जाएगा।
दूसरी ओर कुवैत के पूर्व विदेशमंत्री ने कहा है कि कुछ अरब देश आईएसआईएल की आर्थिक और शस्त्रों से सहायता कर रहे हैं। मुहम्मद सबाह सालिम अस्सबाह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कि कुछ अरब देश इस आतंकवादी गुट की सहायता कर रहे हैं कहा कि आईएसआईएल के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही के साथ ही साथ आईएसआईएल और अलक़ाएदा जैसे संगठनों के अस्तित्व में आने के बारे में भी शोध किये जाने की आवश्यकता है।
7 नवंबर 2014 - 17:33
समाचार कोड: 649789
कार्यवाहियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। सामेह शकरी ने कहा है कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएल के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही के साथ ही साथ सांस्कृतिक स्तर पर भी कार्यवाहिंया करने की आवश्यकता है।