अबनाः सीरियाई सेना ने सरकार समर्थक मिलिशिया के साथ हुम्स प्रांत की महत्वपूर्ण गैस फ़ील्ड को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया है।
सीरियाई टीवी चैनल ने सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि सेना ने हुम्स की ‘शाएर’ गैस फ़ील्ड और उसके आस-पास के इलाक़ों पर गुरुवार को फिर से नियंत्रण कर लिया है। इस गैस फ़ील्ड पर तकफ़ीरी आतंकवादियों ने 30 अक्तूबर को हमला करके क़ब्ज़ा कर लिया था जिसमें सुरक्षा गार्ड समेत दर्जनों सैनिक हताहत हुए थे।
इससे पहले बुधवार को सीरियाई सेना ने पूर्वोत्तरी शहर हस्का के नज़दीक जहर और महर गैस फ़ील्ड तथा हुम्स के पूरब में स्थित हय्यान गैस कंपनी के प्रतिष्ठान पर भी नियंत्रण कर लिया था।
गुरुवार को सीरियाई सेना ने राजधानी दमिश्क़ से लगभग 650 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित हस्का शहर के निकट एक कार्यवाही में बड़ी संख्या में आईएसआईएल के आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सीरियाई सैन्य टुकड़ी ने इसी प्रकार दक्षिण-पश्चिमी प्रांत दरआ के शैख़ मिस्कीन क़स्बे के पूर्वी भाग पर फिर से नियंत्रण कर लिया और इस दौरान आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचाया।
इस बीच सीरियाई सेना ने बताया कि दमिश्क़ से 162 किलोमीटर उत्तर में स्थित हुम्स शहर में उसकी एक चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसे सैनिकों ने नाकाम बना दिया और इस झड़प के दौरान अनेक विदेश समर्थित आतंकवादी मारे गए।
सीरिया में मार्च 2011 से अशांति फैली हुयी है। पश्चिमी शक्तियां अपने कुछ क्षेत्रीय घटक जैसे क़तर, सउदी अरब और तुर्की के ज़रिए सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों की रिपोर्टों के अनुसार मदद कर रही हैं।
7 नवंबर 2014 - 16:44
समाचार कोड: 649785
सीरियाई सेना ने सरकार समर्थक मिलिशिया के साथ हुम्स प्रांत की महत्वपूर्ण गैस फ़ील्ड को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया है।