अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराकी सेना के जंगी विमानों ने सलाहुद्दीन और अंबार प्रांत के कई इलाकों में आतंकवादियों के ठिकानों पर भीषण बमबारी की। इराक़ के एक सुरक्षा अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि इन हमलों में 66 आतंकवादी मारे गए और उनकी ग्यारह गाड़ियां तबाह हो गई हैं।
इराक़ी वायुसेना के जंगी विमानों ने इसी तरह सीरिया के सीमावर्ती क़ाएम नामक क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए जिसमें में 55 आतंकवादी मारे गए हैं। इराकी सेना ने स्वयंसेवकों और पेश्मर्गा मलेशिया के सहयोग से ISIL द्वारा कब्जाये गये क्षेत्रों को मुक्त कराने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर रखा है जिसके दौरान अब तक कई क्षेत्र आतंकवादियों के नापाक वजूद से पाक कर दिए गए हैं।
इराक़ से आने वाली एक बड़ी खबर यह भी है कि ISIL सरगना अबू बग़दादी को उसके पद से हटा दिया गया है। इराक़ के अलफ़ुरात टीवी चैनल ने खबर दी है कि ISIL प्रवक्ता अबू मुहम्मद अदनानी ने एक बयान में जो उसकी आवाज में प्रसारित किया गया, कहा कि अबू बकर बग़दादी चूंकि रणभूमि से फ़रार कर गया है इसलिए उसे ISIL की अध्यक्षता से बर्खास्त कर दिया गया है।
ISIL के प्रवक्ता ने कहा कि इस गिरोह के लोगों ने सऊदी अरब के एक व्यक्ति ISIL का प्रमुख बनाने का फैसला किया है -
गौरतलब है कि ISIL का सरगना अबू बकर बग़दादी जो बगदाद पर कब्जा करने की अपनी कोशिश में नाकाम रहा है लगभग एक सौ गाड़ियों के साथ इराक़ के शहर मूसेल से सीरिया की ओर भाग गया है।
तुर्की की मीडिया ने भी ख़बर दी है कि अबू बकर बग़दादी ने फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य अरब देशों के कुछ व्यापारियों के साथ अन्य देशों में निवेश हेतु तीन सौ मिलियन डॉलर राशि बाहर भेजी है।
6 नवंबर 2014 - 20:50
समाचार कोड: 649681
इराकी सेना के जंगी विमानों ने सलाहुद्दीन और अंबार प्रांत के कई इलाकों में आतंकवादियों के ठिकानों पर भीषण बमबारी की।