6 नवंबर 2014 - 19:51
इराक़ ने कहा हमें विदेशी सेनाओं की ज़रूरत नहीं।

अबनाः इराक़ ने एक बार फिर तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से संघर्ष के लिए अपनी धरती पर विदेशी सेना की उपस्थिति का विरोध किया है। इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने बुधवार को तुर्की की राजधानी अन्कारा में अपने देश की इस नीति की पुनः घोषणा की। उन्होंने इसी के साथ कहा कि बग़दाद अपनै सैनिकों के प्रशिक्षण के लिए विदेशियों की सेवाएं स्वीकार करने के लिए तैयार है। इब्राहीम जाफ़री ने अपने तुर्क समकक्ष मौलूद चावूश ओग़लो से भी मुलाक़ात की है जिन्होंने कहा कि उनका देश इराक़ी सैनिकों और पुलिस बल को प्रशिक्षण और सैन्य सामग्री देने के लिए तैयार है। ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने इराक़ व सीरिया के एक बड़े भूभाग पर नियंत्रण कर रखा है। इस गुट ने पहली बार जून में अपने आतंकियों को इराक़ भेजा था जहां उसने दोनों देशों की सीमाओं पर स्थित एक बड़े क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया था। आईएसआईएल के आतंकियों ने सीरिया व इराक़ में जनसंहार और स्थानीय व विदेशी लोगों के सिर काटने सहित अनेक जघन्य अपराध किए हैं। अमरीका के नेतृत्व वाले एक गठबंधन ने इराक़ व सीरिया में आईएसआईएल के ठिकानों पर बमबारी की है किंतु उनके हमले अब तक आतंकियों को रोकने में विफल रहे हैं।

अबनाः इराक़ ने एक बार फिर तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से संघर्ष के लिए अपनी धरती पर विदेशी सेना की उपस्थिति का विरोध किया है।
इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने बुधवार को तुर्की की राजधानी अन्कारा में अपने देश की इस नीति की पुनः घोषणा की। उन्होंने इसी के साथ कहा कि बग़दाद अपनै सैनिकों के प्रशिक्षण के लिए विदेशियों की सेवाएं स्वीकार करने के लिए तैयार है। इब्राहीम जाफ़री ने अपने तुर्क समकक्ष मौलूद चावूश ओग़लो से भी मुलाक़ात की है जिन्होंने कहा कि उनका देश इराक़ी सैनिकों और पुलिस बल को प्रशिक्षण और सैन्य सामग्री देने के लिए तैयार है।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने इराक़ व सीरिया के एक बड़े भूभाग पर नियंत्रण कर रखा है। इस गुट ने पहली बार जून में अपने आतंकियों को इराक़ भेजा था जहां उसने दोनों देशों की सीमाओं पर स्थित एक बड़े क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया था। आईएसआईएल के आतंकियों ने सीरिया व इराक़ में जनसंहार और स्थानीय व विदेशी लोगों के सिर काटने सहित अनेक जघन्य अपराध किए हैं।
अमरीका के नेतृत्व वाले एक गठबंधन ने इराक़ व सीरिया में आईएसआईएल के ठिकानों पर बमबारी की है किंतु उनके हमले अब तक आतंकियों को रोकने में विफल रहे हैं।