6 नवंबर 2014 - 19:49
ISIL (दाइश) का ख़लीफ़ा बग़दादी बर्ख़ास्त।

इराक़ और सीरिया में लड़ रहे आतंकी संगठन आईएसआईएल के सरग़ना को बर्ख़ास्त कर दिए जाने की ख़बर है। इराक़ से प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया है कि आईएसआईएल के सरग़ना अबू बक्र बग़दादी को उसके पद से हटा दिया गया है।

अबनाः इराक़ और सीरिया में लड़ रहे आतंकी संगठन आईएसआईएल के सरग़ना को बर्ख़ास्त कर दिए जाने की ख़बर है। इराक़ से प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया है कि आईएसआईएल के सरग़ना अबू बक्र बग़दादी को उसके पद से हटा दिया गया है।
इराक़ के अलफ़ुरात टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि आईएसआईएल के प्रवक्ता अबू मुहम्मद अलअदनानी ने एक बयान में जो आडियो के रूप में सामने आया है, कहा है कि अबू बक्र अल बग़दादी चूंकि रणक्षेत्र से भाग गया है, इसीलिए उसको आईएसआईएल के मुखिया के पद से हटा दिया गया है। आईएसआईएल के प्रवक्ता ने कहा कि इस गुट के लोगों ने सऊदी अरब के एक व्यक्ति को आईएसआईएल का मुखिया बनाने का फ़ैसला किया है।
ज्ञात रहे कि आईएसआईएल का सरग़ना अबू बक्र बग़दादी जो बग़दाद पर क़ब्ज़ा करने के अपने प्रयास में बुरी तरह विफल रहा है, लगभग एक सौ गाड़ियों के साथ इराक़ के मूसिल सिटी से सीरिया फ़रार हो गया है। तुर्की के मीडिया ने भी रिपोर्ट दी है कि अबू बक्र बग़दादी ने फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य अरब देशों के कुछ व्यापारियों के साथ दूसरे देशों में पूंजीनिवेश के उद्देश्य से तीस करोड़ डालर बाहर भेजे हैं।