अबनाः इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की राजनैतिक शाखा के प्रमुख ख़ालिद मशअल ने सऊदी अरब, जार्डन, मिस्र और मोरक्को से मस्जिदुल अक़सा के समर्थन की मांग की है जबकि उन्होंने मस्जिदुल अक़सा के समर्थन में फ़िलिस्तीनियों से जनक्रांति की मांग की है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हमास ने पूरे फ़िलिस्तीन में जनता से मस्जिदुल अक़सा के समर्थन में निकलने की मांग की है जबकि फ़िलिस्तीनी गुटों ने यूरोप में मस्जिदुल अक़सा के समर्थन में प्रदर्शन किए। ख़ालिद मशअल का कहना था कि मस्जिदुल अक़सा का समर्थन, केवल फ़िलिस्तीनी जनता की ही नहीं बल्कि इस्लामी जगत की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने समस्त लोगों से मस्जिदुल अक़सा, बैतुल मुक़द्दस और फ़िलिस्तीन के विरुद्ध होने वाले षड्यंत्रों के मुक़ाबले में डट जाने की मांग की। ख़ालिद मशअल ने मस्जिदुल अक़सा के विरुद्ध होने वाले षड्यंत्रों से मुक़ाबले पर बल दिया और कहा कि अतिग्रहणकारियों से मुक़ाबले के लिए पहले प्रतिरोध होना चाहिए और पूरे इस्लामी जगत को पूरी गंभीरता के साथ इस मामले पर डट जाना चाहिए।
हमास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आने वाले कुछ दिनों में मस्जिदुल अक़सा के समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रदर्शन हुए। हमास ने बुधवार को रामल्लाह में मस्जिदुल अक़सा के समर्थन में मानव ज़ंजीर बनाई थी।
6 नवंबर 2014 - 19:46
समाचार कोड: 649658
इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की राजनैतिक शाखा के प्रमुख ख़ालिद मशअल ने सऊदी अरब, जार्डन, मिस्र और मोरक्को से मस्जिदुल अक़सा के समर्थन की मांग की है जबकि उन्होंने मस्जिदुल अक़सा के समर्थन में फ़िलिस्तीनियों से जनक्रांति की मांग की है।