6 नवंबर 2014 - 16:57
हुसैनी अज़ादारों पर हमले के बारे में सऊदी अरब का दावा।

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मंसूर अलतुर्की ने बुधवार को दावा किया कि यह हमला, गुमराह अक़ीदों के मानने वालों ने किया है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मंसूर अलतुर्की ने बुधवार को दावा किया कि यह हमला, गुमराह अक़ीदों के मानने वालों ने किया है। “गुमराह अक़ीदों के मानने वालों” एक ऐसा शब्द है जिसे सऊदी अधिकारी अलक़ायदा के सदस्यों के बारे में इस्तेमाल करते हैं। स्पष्ट रहे कि सोमवार की रात तीन सशस्त्र नकाब पहने लोगों ने सऊदी अरब के अलशरकिया प्रांत के अलएहसा शहर के एक गांव में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अजादारों पर गोलीबारी करके आठ अज़ादारों को शहीद और तीस से अधिक को घायल कर दिया था। इससे पहले सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने ऐलान किया था कि इस हमले में शामिल होने के आरोप में 20 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्रालय ने हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अज़ादारों पर आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए सऊदी सरकार से मांग की है कि वह मज़हबी प्रोग्रामों में जनता को सिक्योरिटी उपलब्ध कराये।