5 नवंबर 2014 - 20:15
इराक में आशूरा के अवसर पर कामयाब सिक्योरिटी।

हैदर एबादी ने एक बयान जारी करके इन सभी संस्थाओं और जवानों को सराहा है जिन्होंने आशूरा के दौरान सिक्योरेटी बनाये रखने में भूमिका निभाई है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार हैदर एबादी ने एक बयान जारी करके इन सभी संस्थाओं और जवानों को सराहा है जिन्होंने आशूरा के दौरान सिक्योरेटी बनाये रखने में भूमिका निभाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अवसर पर इराक़ को आतंकवादी गिरोह दाइश से नजात दिलाने का अवसर इराक़ी जनता में एकता व एकजुटता की शुरुआत माना जायेगा। ध्यान देने योग्य बात है कि कल सारी दुनिया की तरह इराक़ में भी आशूरा मनाया गया था। इस अवसर पर करबला में सत्तर लाख अज़ादार मौजूद थे। इराकी सरकार हर साल कर्बला और उसके आसपास के क्षेत्रों में अज़ादारों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करती है। प्रधानमंत्री हैदर एबादी ने करीब से इस सिक्योरिटी की समीक्षा की थी। ग़ौरतलब है कि इराक़ और पाकिस्तान में अमेरिका, ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब समर्थित तकफीरी आतंकवादियों ने अज़ादारों पर हमले की धमकी दी थी जिसे नाकाम बना दिया गया।