अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार यमन के क़बाईली सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने मंगलवार को बताया कि पूर्वी यमन में हुए ड्रोन हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह लोग राजधानी सनआ से 130 किलोमीटर दूर स्थित एक शहर में होने वाले ड्रोन हमले में मारे गए हैं।
25 अक्टूबर को यमन के पूर्वी प्रांत अलबेज़ा के एक क्षेत्र पर अमेरिकी ड्रोन विमान ने कई मिसाइल दागे थे जिसके परिणाम स्वरूप 3 लोग मारे गए थे। गौरतलब है कि अमेरिका यह दावा करता है कि ड्रोन हमलों में अलक़ायदा आतंकवादियों को निशाना बनाया जाता है लेकिन स्थानीय सूत्रों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र की अनुमति के बिना होने वाले ड्रोन हमलों में आम नागरिक निशाना बनते हैं। मानवाधिकार संगठन ह्युमन राइट्स वॉच ने पिछले महीने अक्टूबर में कहा था कि यमन में पिछले कुछ वर्षों में होने वाले ड्रोन हमलों में बहुत से नागरिक मारे गए हैं जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उलंघ्घन है और इस संगठन ने फरवरी में अमेरिका से यमन में दिसंबर 2013 में एक शादी समारोह में किये गए ड्रोन हमले की जांच की भी मांग की थी।
5 नवंबर 2014 - 20:14
समाचार कोड: 649468
यमन के क़बाईली सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने मंगलवार को बताया कि पूर्वी यमन में हुए ड्रोन हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह लोग राजधानी सनआ से 130 किलोमीटर दूर स्थित एक शहर में होने वाले ड्रोन हमले में मारे गए हैं।