5 नवंबर 2014 - 20:14
ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच वार्ता का नया दौर महत्वपूर्ण

राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ हसन बहिश्तीपूर ने कहा है कि ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच वार्ता का नया दौर अत्यंत महत्वपूर्ण है। हसन बहिश्तीपूर ने तेहरान से प्रकाशित होने वाले अख़बार ईरान में अपने लेख में लिखा है कि वार्ता के नए दौर का महत्व इसलिए है कि इसमें दो मुख्य और मौलिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ हसन बहिश्तीपूर ने कहा है कि ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच वार्ता का नया दौर अत्यंत महत्वपूर्ण है। हसन बहिश्तीपूर ने तेहरान से प्रकाशित होने वाले अख़बार ईरान में अपने लेख में लिखा है कि वार्ता के नए दौर का महत्व इसलिए है कि इसमें दो मुख्य और मौलिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। उन्होंने लिखा है कि सेंट्ररी फ्यूज मशीनों की संख्या और प्रतिबंधों की समाप्ति दो ऐसे मुद्दे हैं जिन पर ईरान और ग्रुप 5+1 में अभी भी मतभेद बाक़ी हैं।
उन्होंने लिखा है कि ईरान ने जेनेवा अनुबंध पर पूरी तरह से पालन किया है और अब अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों की बारी है कि वह अपने दायित्वों का पालन करे। हसन बहिश्तीपूर ने लिखा कि ईरान की सकारात्मक कार्यवाही इस बात का सबब बनी कि अमेरिका के कट्टरवादी राजनीतिक गुट वार्ता को नुकसान न पहुँचा पायें। गौरतलब है ईरान और ग्रुप 5+1 समूह के बीच नौ और दस नवंबर को मस्कट में बातचीत होनी वाली है। यह वार्ता ईरान और अमेरिका के विदेश मंत्री तथा यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रमुख कैथरीन एश्टोन के बीच होगी।