अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी ने 8 साल बाद सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया जबकि अमेरिकी कांग्रेस में भी सत्ताधारी पार्टी डेमोक्रेट को हार का सामना करना पड़ा है।
प्राप्त सूचना के अनुसार मध्यावधि चुनाव के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सभी 435, सीनेट 36 और राज्य राज्यपालों की 36 सीटों के लिए वोट डाले गये जबकि निर्धारित समय के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अब तक के प्राप्त परिणामों के अनुसार सत्ताधारी पार्टी डेमोक्रेट 8 साल बाद सीनेट के शासन से वंचित हो गई जबकि सीनेट में रिपब्लिकन ने 36 में से 22 सीटों पर जीत हासिल की जिसके बाद सीनेट में उसकी सीटों की संख्या 52 हो गई जबकि सत्ताधारी पार्टी डेमोक्रेट केवल 11 सीटों पर जीत हासिल कर सकी जिसके बाद सीनेट में उसकी सीटों की संख्या घटकर 44 हो गई।
इसी तरह अमेरिकी कांग्रेस की कुल 435 सीटों में से रिपब्लिकन्ज़ ने 237 सीटें प्राप्त की और डेमोक्रेट को यहाँ भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक परिणामों के अनुसार राष्ट्रपति ओबामा की पार्टी को कांग्रेस में 179 सीटें मिली हैं।
गौरतलब है कि 2006 के बाद रिपब्लिकन की सीनेट में स्पष्ट सफलता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपनी सरकार के बाकी बचे 2 साल बिताने मुश्किल हो जाएंगे और कोई विधेयक पारित कराने के लिए रिपब्लिकन समर्थन के बिना उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
5 नवंबर 2014 - 20:14
समाचार कोड: 649465
अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी ने 8 साल बाद सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया जबकि अमेरिकी कांग्रेस में भी सत्ताधारी पार्टी डेमोक्रेट को हार का सामना करना पड़ा है।