अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में शियों की एक प्रमुख हस्ती “रसूल अल-मूसवी” पर क़ातिलाना हमला किया गया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें अस्पताल स्थांतरित किया गया है जहा उनका इलाज हो रहा है।
“रसूल अल-मूसवी” पर आतंकवादियों ने उस समय जानलेवा हमला किया जब वह नबी अकरम स.अ इमामबाड़े से मजलिस के बाद वापस घर जा रहे थे।
“रसूल अल-मूसवी” जिनकी उम्र 47 साल है के चेहरे और सिर पर हमला किया गया और बाद में गोली मार दी गई। आतंकवादियों ने ऐसी स्थिति में मूसवी पर हमला किया कि उनके बीवी-बच्चे भी उनके साथ में थे।
ऑस्ट्रेलियाई रेडियो ईबीबी के अनुसार हमला करने वाले संभावित रूप से दाइश से जुड़े तत्व हो सकते हैं जो हमला करके भाग गए।
रसूल मोसवी की पत्नी ने बताया कि हमले का निशाना बनने के बाद रसूल मूसवी बेहोश हो गए। मजलिस से निकलने वाले दूसरे अज़ादारों ने जैसे ही गोली की आवाज सुनी खुद को मौके पर पहुंचाया और रसूल मूसवी को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि वह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं लेकिन उनकी जान बच जाएगी और अभी उनका इलाज चल रहा हैं।

