अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार मानवाधिकार अंतरराष्ट्रीय संगठन ह्यूमन राइट्स वाच की रिपोर्ट के अनुसार तकफीरी आतंकवादी गिरोह ISIL ने सीरिया में कुर्द बच्चों का अपहरण करके उन्हें विभिन्न तरह से अपने अत्याचारों का निशाना बनाया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 14 से 16 साल के कुर्द बच्चों पर ISIL के आतंकवादियों ने अमानवीय अत्याचार किए हैं।
ह्यूमन राइट्स वॉच का कहना है कि मई में तकफीरी आतंकवादी समूह ने 250 से अधिक कुर्द बच्चों का उस समय अपहरण किया जब वह हलब स्कूल की परीक्षा देकर वापस अपने शहर कूबानी जा रहे थे।
चरमपंथियों ने 153 बच्चों को हिरासत में रखकर उन्हें विभिन्न प्रकार की हिंसा का निशाना बनाया और तरह तरह की यातनाएं दीं।
रिपोर्ट के अनुसार इन बच्चों को ISIL की बर्बर कार्रवाईयों और हत्या व मारधाड़ की विडियोज़ जबरन दिखाई गईं, चरमपंथ आधारित तकफीरी विचारों से आशनाई के लिए उन्हें हिंसा का निशाना बनाया गया और उन्हें लगातार मारा पीटा जाता रहा।
उनमें से कुछ बच्चे यहाँ से भागने में कामयाब हुए जबकि अन्य कूबानी में कुर्द मलेशिया के साथ ISIL कैदियों की रिहाई के बदले छोड़े गये।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चों के उत्पीड़न की हद कर दी गई यहां तक कि उनके हाथ पैर बांधकर उन्हें उल्टा भी लटकाया जाता था।
5 नवंबर 2014 - 19:33
समाचार कोड: 649445
मानवाधिकार अंतरराष्ट्रीय संगठन ह्यूमन राइट्स वाच की रिपोर्ट के अनुसार तकफीरी आतंकवादी गिरोह ISIL ने सीरिया में कुर्द बच्चों का अपहरण करके उन्हें विभिन्न तरह से अपने अत्याचारों का निशाना बनाया है।