5 नवंबर 2014 - 18:46
ISIL के साथ तुर्की कर रहा है ख़ुफ़िया सहयोग।

कूबानी की घेराबंदी करने वाले ISIL के तत्वों के साथ तुर्की सरकार का ख़ुफ़िया सहयोग जारी है। इस रिपोर्ट के अनुसार तुर्की का ख़ुफ़िया विभाग कुदों के मोर्चे से संबंधित सूचना ISIL को उपलब्ध करा रहा है

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार कूबानी की घेराबंदी करने वाले ISIL के तत्वों के साथ तुर्की सरकार का ख़ुफ़िया सहयोग जारी है। इस रिपोर्ट के अनुसार तुर्की का ख़ुफ़िया विभाग कुदों के मोर्चे से संबंधित सूचना ISIL को उपलब्ध करा रहा है जिसकी मदद से ISIL के आतंकवादी कुर्दों के मोर्चों पर गोलाबारी करते हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सीमा पर तुर्की की सीमा में एक ऑपरेशन रूम स्थापित है जो ISIL के आतंकवादियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्की सरकार ISIL के आतंकवादियों का खुल्लम खुल्ला समर्थन जारी रखे हुए है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ISIL में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों से आने वाले आतंकवादी तुर्की की सीमा से इराक़ और सीरिया में दाखिल होते हैं।
इसी के साथ एक रिपोर्ट में बताया गया है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों का पूरी तरह समर्थन जारी रखने और सीरिया के वितरण के लिए दबाव बढ़ाने की राहों की समीक्षा के लिए तेल अवीव और दोहा के बीच परामर्श की प्रक्रिया जारी है।