ईरान के स्वंयसेवी संगठन बसीज के प्रमुख ने कहा है कि परमाणु वार्ता इसलिए की जा रही है कि ताकि दुश्मन के पास कोई बहाना न बचे।
मोहम्मद रज़ा नक़दी ने बल दिया कि जो वार्ता की जा रही है इसलिए की जा रही है कि दुश्मन एवं समय के यज़ीद के पास कोई बहाना न रहे। उन्होंने मंगलवार को विश्व साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष दिवस के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ईरानी राष्ट्र इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के मार्ग पर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र एक महान राष्ट्र है और 4 नवंबर 1979 को ईरानी छात्रों ने साम्राज्य के ख़िलाफ़ इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा था।
ईरान के स्वंयसेवी संगठन बसीज के प्रमुख ने मोहम्मद रज़ा नक़दी ने कहा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के मार्ग पर चल रहे हैं और उसी पर डटे रहेंगे। उन्होंने आशा जतायी कि एक दिन आएगा जब अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन का अस्तित्व ख़त्म हो जाएगा और हम पवित्र अलअक़्सा मस्जिद में नमाज़ पढ़ेंगे।
4 नवंबर 2014 - 18:49
समाचार कोड: 649207
ईरान के स्वंयसेवी संगठन बसीज के प्रमुख ने कहा है कि परमाणु वार्ता इसलिए की जा रही है कि ताकि दुश्मन के पास कोई बहाना न बचे।