सऊदी अरब के संघर्षकर्ता धर्मगुरू आयतुल्लाह शैख़ निम्र बाक़िर अनिम्र ने जिन्हें सऊदी अदालत मौत की सज़ा सुना चुकी है, मंगलवार को अपने परिवार के लोगों से मुलाक़ात में कहा कि प्रदर्शनकारियों को चाहिए कि शांतिपूर्ण ढंग से अपना प्रतिरोध जारी रखें और हिंसा की कार्यवाहियों से परहेज़ करें।
शैख़ निम्र ने कहा कि वह अपने दृष्टिकोण पर डटे हुए हैं और शाही सरकार चाहे जितना कड़ा बर्ताव करे वह सऊदी अरब की जनता के लिए न्याय तथा स्वतंत्रता की अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे।
आयतुल्लाह निम्र ने कहा कि सऊदी शासन की जेलों में बंद सभी राजनैतिक क़ैदियों की स्थिति की समीक्षा और उनकी आज़ादी का प्रयास किया जाना चाहिए।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब की अदालत ने 15 अकतूबर को शैख़ निम्र को जो लोकतांत्रिक मांगों के साथ जनप्रदर्शनों का नेतृत्व करते रहे हैं मौत की सज़ा सुनाई है विभन्न मुसलिम समुदायों के धर्मगुरुओं ने सऊदी नरेश से मांग की है कि वे आयतुल्लाह निम्र को क्षमा कर दें।
मानवाधिकार संगठनों ने भी आयतुल्लाह निम्र पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए चेतावनी दी है कि आयतुल्लाह निम्र को कुछ हुआ तो इसक कड़े परिणाम सामने आ सकते हैं।
4 नवंबर 2014 - 18:47
समाचार कोड: 649206