4 नवंबर 2014 - 18:37
 अर्दोग़ान से माफ़ी नहीं मांगी बल्कि स्पष्टीकरण दियाः बाइडेन

अमरीकी उप राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने आईएसआईएल को वजूद देने में तुर्की की भूमिका पर आधारित अपने बयान पर तुर्क राष्ट्रपति से माफ़ी नहीं मांगी बल्कि अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया था।

अमरीकी उप राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने आईएसआईएल को वजूद देने में तुर्की की भूमिका पर आधारित अपने बयान पर तुर्क राष्ट्रपति से माफ़ी नहीं मांगी बल्कि अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया था।
अमरीकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार की रात सीएनएन से विशेष बातचीत में इस सवाल के जवाब में कि उन्होंने तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान से माफ़ी मांगी थी, कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ बल्कि अपने बयान की व्याख्या की थी।
5 अक्तूबर को तुर्की के मीडिया ने यह समाचार दिया था कि अमरीकी उपराष्ट्रपति ने अपने उस समय पर अर्दोग़ान से माफ़ी मांग ली है जिस पर अर्दोग़ान बहुत नाराज़ हुए थे।
ज्ञात रहे अमरीकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने आधिकारिक रूप से यह बात मानी थी कि अमरीका के तुर्की, सउदी अरब और संयुक्त अरब इमारात जैसे क्षेत्रीय घटक देशों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के वजूद में आने और फैलने में भूमिका निभायी है। बाइडेन ने यह बात हार्वर्ड विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र के छात्रों के बीच कही थी कि तुर्की और सउदी अरब जैसे अमरीका के घटक देशों ने आईएसआईएल के प्रकट होने में मदद की और सीरिया में अमरीका की सबसे बड़ी मुश्किल उसके क्षेत्रीय घटक हैं।
अर्दोग़ान ने बाइडेन के इस बयान को रद्द किया था।