4 नवंबर 2014 - 18:34
 ईरानी राष्ट्र किसी भी सुपर पावर के सामने नहीं झुकेगाः रूहानी

ईरानी राष्ट्रपति ने बल दिया कि ईरानी राष्ट्र किसी भी सुपर पावर के सामने नहीं झुकेगा।

ईरानी राष्ट्रपति ने बल दिया कि ईरानी राष्ट्र किसी भी सुपर पावर के सामने नहीं झुकेगा।
डाक्टर हसन रूहानी ने आशूर को तेहरान के दक्षिण में स्थित शहरे रय में शाह अब्दुल अज़ीम हसनी के रौज़े पर आयोजित शोक सभा में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ईरान में 13 आबान को विश्व साम्राज्य से संघर्ष दिवस के आयोजन की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र साम्राज्यवादी शक्तियों के सामने सदैव डटा रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए किसी भी सुपर पावर के सामने नहीं झुकेगा।
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि आज पूरे ईरान में एक आवाज़ सुनायी दे रही है हे इमाम हुसैन हम तय्यार हैं।