3 नवंबर 2014 - 19:59
ईरान ने बहरैन में अज़ादारी के अपमान की निंदा की।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़ख़म ने सोमवार को अपने एक बयान में बहरैन में धार्मिक समारोहों के अनादर पर अप्रसन्नता जताते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यवाहियां, इस देश की स्थिति को अधिक जटिल बना देंगी।

अबनाः ईरान ने बहरैन में धार्मिक समारोहों के अनादर की कड़ी आलोचना की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़ख़म ने सोमवार को अपने एक बयान में बहरैन में धार्मिक समारोहों के अनादर पर अप्रसन्नता जताते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यवाहियां, इस देश की स्थिति को अधिक जटिल बना देंगी। उन्होंने बहरैन में राजनैतिक दलों और पंजीकृत संस्थाओं के मार्ग में बाधाएं खड़ी किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि ऐसी कार्यवाहियों ने न केवल यह कि जनता व सरकार के बीच विश्वास पैदा करने का वातावरण तैयार करने में कोई सहायता नहीं की है बल्कि इनसे स्थिति अधिक जटिल हो गई है।
ज्ञात रहे कि बहरैन में आले ख़लीफ़ा सरकार के सुरक्षा बल हर वर्ष मुहर्रम के दिनों में आशूरा के प्रतीकों को ध्वस्त कर देते हैं तथा इस्लामी मान्यताओं का अनादर करते हैं। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने भी आले ख़लीफ़ा सरकार की इस प्रकार की कार्यवाहियों की आलोचना करते हुए कहा था कि जनता की धार्मिक मान्यताओं का अनादर बंद होना चाहिए।