3 नवंबर 2014 - 13:06
ISIL (दाइश) के बारे में दस महत्वपूर्ण खुलासे।

आतंकवादी गिरोह दाइश जो उस समय अबू बकर बग़दादी की अगुवाई में मध्य पूर्व में आतंकी कार्यवाहियां करने में व्यस्त है हम यहा उसके बारे में दस महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर आपका ध्यान दिलाना चाह रहे हैं:

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी गिरोह दाइश जो उस समय अबू बकर बग़दादी की अगुवाई में मध्य पूर्व में आतंकी कार्यवाहियां करने में व्यस्त है हम यहा उसके बारे में दस महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर आपका ध्यान दिलाना चाह रहे हैं:
1: अलक़ायदा ने दाइश से अपना संपर्क खत्म कर दिया ताकि दाइश के भयानक अपराधों के कारण उसकी पोज़ीशन ख़राब न हो। बिन लादेन की मौत के बाद उसके गुप्त ठिकाने से एक पत्र मिला जिसमें दाइश की कड़ी आलोचना की गई थी और अलकायदा को इससे दूरी ताकीद की गई थी।
2: दाइश का सरग़ना अबूबकर बग़दादी एक हत्याकांड में अमेरिकी जेल में बंद था लेकिन अचानक सन 2009 में उसे बसरा की बोका अमेरिकी जेल से रिहा कर दिया गया था।
3: आतंकवादी गिरोह दाइश इतिहास का सबसे मालदार समूह जिसकी प्रतिदिन 3 मिलियन डॉलर आमदनी है और इस समूह की सबसे ज्यादा आमदनी कच्चे तेल के अवैध कारोबार से होती है।
4: दाइश की सेना पिछले तीन महीनों में तीन गुना हो चुकी है तीन महीने पहले उसकी सेना 10000 थी जबकि इस समय दाइश की सेना 31500 तक पहुंच चुकी है। दाइश ने हालिया समय में इराक़ के दूसरे बड़े प्रांत मूसेल पर कब्जा कर रखा है।
5: अमेरिका ने दाइश की बहुत बड़ी संख्या को खुद प्रशिक्षण दिया है और बहुत सारा हथियार अमेरिका ने उसके अधिकार में दिया है।
अमेरिका ने सीरिया में आजाद सेना के नाम से सैकड़ों सैनिकों को सीरिया की सरकार के पतन के लिये प्रशिक्षण दिया था जो अब दाइश के साथ मिल गए हैं।
6: 2000 से अधिक पश्चिमी जवान दाइश में शामिल हो चुके हैं जो सोशल नेटवर्क पर किये जा रहे प्रचार के माध्यम से आकर्षित हो रहे हैं यह लोग दाइश के लिए बहुत कीमती पूंजी हैं इसलिए वह वापस जाकर अपने देश में भी दाइश के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी हो सकते हैं।
7: दाइश से जुड़ी महिलाएं इराकी महिलाओं को वेश्यावृत्ति के शिक्षा देती हैं और दाइश के आतंकवादी तत्व इराकी महिलाओं का इस्तेमाल करते हैं और इराकी महिलाओं को मामूली पैसा देकर उनके माध्यम से अपनी यौन इच्छाओं को पूरा करते हैं।
8: दाइश ने पिछले चार महीनों के दौरान यानी जुलाई से अक्टूबर तक 5500 इराकियों का नरसंहार किया है और इस साल इराक़ के कई हजार लोग दाइश के अत्याचारों के कारण बेघर हो गए हैं।
9: दाइश इराक़ के अलावा लीबिया में भी कब्जा करने और अपनी शरई अदालत स्थापित करने की कोशिश में जुटा है।
10: दाइश ने इराक़ के अल्पसंख्यक क़बीले ऐज़दी पर हमला कर उनकी महिलाओं और बच्चों को ज़िंदा ज़िंदा जलाया जबकि ईसाई बच्चों को जेलों में बंद करके उनका खाना पानी बंद कर दिया यहां तक कि वह भूख और प्यास के कारण मर गए।