3 नवंबर 2014 - 11:01
मूसेल को आजाद कराने की कोशिशें तेज़।

इराक़ के राष्ट्रपति फ़ुवाद मासूम ने नैनवा प्रांत के प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मूसेल शहर को आजाद कराने के प्रयास तेजी से जारी हैं

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के राष्ट्रपति फ़ुवाद मासूम ने नैनवा प्रांत के प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मूसेल शहर को आजाद कराने के प्रयास तेजी से जारी हैं। उन्होंने दाइश आतंकवादी गिरोह को समस्त इराकियों का दुश्मन बताया और कहा सभी पक्ष मूसेल की आज़ादी के आमादगी रखते हैं और दूसरी ओर इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिण में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है जिसके कारण कम से कम 24 लोग मारे और 50 से अधिक घायल हो गए हैं। शनिवार को आतंकवादियों ने बारूद से भरे ट्रक को दक्षिण बगदाद में एक चेक पोस्ट के पास उड़ा दिया इसके अलावा बगदाद में फिलिस्तीन रोड पर एक धमाका हुआ है, लेकिन अभी तक इस आतंकवादी कार्रवाई में जानी व माली नुक़सान का विवरण प्राप्त नहीं हो सका है। इराक़ी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह आतंकवादी कार्रवाई तकफ़ीरी आतंकवादी गिरोह दाइश ने की है। अधिकारियों के अनुसार, इराक़ के पूर्व तानाशाह सद्दाम के बअसी समर्थक तकफीरी आतंकवादियों के साथ पूरे देश में अशांति और अस्थिरता फैलाना चाहते हैं। संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़ों के अनुसार, केवल अक्टूबर में इराक़ में 1273 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।