अबनाः सेंट्रीफ़्यूजों की संख्या के बारे में मीडिया में आने वाली रिपोर्टों को तेहरान ने ख़ारिज कर दिया है। ईरान और गुट पांच धन एक के बीच सेंट्रीफ़्यूजों की संख्या के संबंध में होने वाले समझौते के बारे में वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट का खंडन करते हुए ईरानी परमाणु वार्ताकार टीम के एक निकट सूत्र ने कहा है कि ईरान ने हमेशा शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक से लाभ उठाने के अपने अधिकारों पर बल दिया है।
वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि ईरान अपने सैंट्रीफ़्यूजों की संख्या 4 हज़ार तक रखने पर सहमत हो गया है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक़, 24 नवम्बर की डेडलाईन से पहले अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए ईरान और अमरीका बंद कमरे में वार्ता कर रहे हैं।
2 नवंबर 2014 - 10:23
समाचार कोड: 648644
सेंट्रीफ़्यूजों की संख्या के बारे में मीडिया में आने वाली रिपोर्टों को तेहरान ने ख़ारिज कर दिया है।