2 नवंबर 2014 - 10:17
लेबनान में आतंकवादियों और सेना के बीच झड़पें जारी

लेबनानी सूत्रों ने बताया है कि पूर्वी लेबनान के क्षेत्रों हमीद घाटी, तिल्ले हसीन और अर्रसाल में सेना ने तकफ़ीरी आतंकियों की घुसपैठ के दो प्रयासों को विफल बना दिया है।

अबनाः उत्तरी और पूर्वी लेबनान में आतंकवादियों और सेना के मध्य भीषण झड़पें जारी हैं। लेबनानी सूत्रों ने बताया है कि पूर्वी लेबनान के क्षेत्रों हमीद घाटी, तिल्ले हसीन और अर्रसाल में सेना ने तकफ़ीरी आतंकियों की घुसपैठ के दो प्रयासों को विफल बना दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार सेना की कार्यवाही में तकफ़ीरी आतंकवादियों को भारी नुक़सान हुआ है।
दूसरी ओर उत्तरी लेबनान के रशईन में सेना की एक चौकी पर तकफ़ीरी आतंकियों के हमले के बाद काफ़ी देर तक फ़ायरिंग होती रही। इस रिपोर्ट के अनुसार फ़ायरिंग का क्रम, तकफ़ीरी आतंकियों के फ़रार होने के बाद समाप्त हुआ। लेबनानी सेना ने इसी के साथ त्रिपोली में सर्च अभियान के दौरान बहुत से आतंकियों को गिरफ़्तार कर लिया है। इस अभियान में सेना ने आतंकवादियों के कई ठिकानो को पता लगा कर वहां से भारी मात्रा में हथियार और गोले बारूद भी बरामद करके ज़ब्त कर लिया।