2 नवंबर 2014 - 10:13
मध्यपूर्व संकट किसी भी देश के हित में नहीं।

अली अकबर विलायती ने कहा है कि क्षेत्र में जारी संकट और अस्थिरता, किसी भी देश के हित में नहीं है क्योंकि मध्यपूर्व, विश्व का एक महत्त्वपूर्व क्षेत्र है और इस क्षेत्र को स्थिर और शांत होना चाहिए।

अबनाः इस्लामी क्रांति हित संरक्षक परिषद में स्ट्रेटिजिक अध्ययन केन्द्र के प्रमुख और वरिष्ठ नेता के राजनैतिक मामलों के सलाहकार अली अकबर विलायती ने कहा है कि क्षेत्र में जारी संकट और अस्थिरता, किसी भी देश के हित में नहीं है क्योंकि मध्यपूर्व, विश्व का एक महत्त्वपूर्व क्षेत्र है और इस क्षेत्र को स्थिर और शांत होना चाहिए।
श्री अली अकबर विलायती ने नार्वे के विदेशमंत्री से भेंट में आशा व्यक्त की है कि उनकी ईरान यात्रा से दोनों देशों के मध्य नये संबंधों के अध्याय खुलेंगे और दोनों देशो के मध्य द्विपक्षीय सहयोग में विस्तार होगा।
इस्लामी क्रांति हित संरक्षक परिषद में स्ट्रेटिजिक अध्ययन केन्द्र के प्रमुख और वरिष्ठ नेता के राजनैतिक मामलों के सलाहकार ने कहा कि मध्यपूर्व के सामने नई चुनौतियां हैं तथा अन्य क्षेत्रों में संकट और यूक्रेन संकट जैसी समस्याओं का जिसे यूरोपीय देशों को सामना है, मध्यपूर्व की संकटमयी स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इस मुलाक़ात में नार्वे के विदेशमंत्री ने अपनी ईरान यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के मध्य संबंधों का नया अध्याय खुलेगा।