अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सेना ने हमाह के क्षेत्रों में आतंकवादियों का सफ़ाया करने के लिये अपना अभियान शुरू कर दिया है। अलमिनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने शुक्रवार के दिन हमाह के उत्तरी क्षेत्रों में प्रगति का सिलसिला जारी रखते हुए कफ़र ज़ीटा शहर को आतंकवादियों से खाली कराने के लिये अभियान शुरू कर दिया है। सीरिया सेना ने कफ़र ज़ीटा जाने वाले मवर्क रोड पर कब्जा कर लिया है।
सीरिया सेना ने अक़ीरबात, सोहा और हमादःउम्र गांवों में चरमपंथी गुट ISIL तत्वों के ठिकानों पर हमले कर कई आतंकवादियों को मार गिराया है। सीरिया सेना ने हिम्स के उपनगरीय क्षेत्र अलवअरः में चरमपंथी गुट ISIL के तत्वों की घुसपैठ की कोशिश को भी नाकाम बना दिया है और दरआ के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित अतमान सिटी के आसपास के इलाक़ों में कई आतंकवादियों को मार गिराया है।
1 नवंबर 2014 - 12:31
समाचार कोड: 648454
सीरिया की सेना ने शुक्रवार के दिन हमाह के उत्तरी क्षेत्रों में प्रगति का सिलसिला जारी रखते हुए कफ़र ज़ीटा शहर को आतंकवादियों से खाली कराने के लिये अभियान शुरू कर दिया है