अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक़ में निर्दोष लोगों के नरसंहार के वास्तविक कारकों के खिलाफ़ विश्व समुदाय और बग़दाद सरकार की ठोस कार्यवाहियों की मांग की है।
रियानोवेस्टी समाचार की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने अपने एक बयान में इराक़ के अंबार प्रांत में आतंकवादी गिरोह ISIL के हाथों निर्दोष जनता के नरसंहार और अपहरण की कड़े शब्दों में निंदा की है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपने बयान में ISIL से मांग की है कि वह मानवाधिकार कानूनों का सम्मान करे और नागरिकों को आतंकवाद का निशाना न बनाए।
इस रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक़ सरकार और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भी अनुरोध किया कि, इराक़ में निर्दोष लोगों के नरसंहार में लिप्त लोगों को तत्काल कानून के कठघरे में लाकर सजा दिए जाने के लिए कार्यवाही करे।
1 नवंबर 2014 - 12:27
समाचार कोड: 648453
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक़ में निर्दोष लोगों के नरसंहार के वास्तविक कारकों के खिलाफ़ विश्व समुदाय और बग़दाद सरकार की ठोस कार्यवाहियों की मांग की है।