अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के दियाला प्रांत के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि इस क्षेत्र में तकफ़ीरी आतंकवादी गिरोह ISIL की साठ प्रतिशत ताक़त नष्ट हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार दियाला के पुलिस प्रमुख “जमील अलशमरी” ने पिछले दिन घोषणा की कि इराक़ के सुरक्षा बलों ने इस प्रांत के विभिन्न इलाक़ों में ऑपरेशन करके ISIL की साठ प्रतिशत सैन्य शक्ति का सफाया कर दिया है। उन्होंने कहा कि इराक़ी बलों ने दियाला में तकफ़ीरी गिरोह ISIL के मजबूत अड्डों को नष्ट कर दिया। ISIL इन अड्डों को कार बम धमाकों और आत्मघाती हमलावरों की आमादगी के लिए इस्तेमाल करता था।
1 नवंबर 2014 - 12:18
समाचार कोड: 648449
इराक़ के दियाला प्रांत के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि इस क्षेत्र में तकफ़ीरी आतंकवादी गिरोह ISIL की साठ प्रतिशत ताक़त नष्ट हो चुकी है