1 नवंबर 2014 - 06:32
अमेरिका ने इराक़ी फ़ौज की कामयाबी को स्वीकारा

अमरीका के रक्षामंत्री ने इराक़ की सेना की हालिया जीत की सराहना की है। चक हेगल ने कहा कि हालिया कुछ दिनों के दौरान ISIL के विरुद्ध इराक़ी सेना की जीत और प्रगति सराहनीय है।

अबनाः अमरीका के रक्षामंत्री ने इराक़ की सेना की हालिया जीत की सराहना की है। चक हेगल ने कहा कि हालिया कुछ दिनों के दौरान ISIL के विरुद्ध इराक़ी सेना की जीत और प्रगति सराहनीय है। अपने एक इंटरव्यू में अमरीकी रक्षामंत्री ने कहा कि ISIL के हाथो पश्चिमी इराक़ के अबूनिम्र क़बीले का जनसंहार खुली हुई हैवानियत है।
चक हेगल ने कहा कि क्षेत्र की स्थिरता के उद्देश्य से सीरिया के संदर्भ में अमरीकी रणनीति दीर्घकालीन है। अमरीकी रक्षामंत्री ने कहा कि वाइट हाउस की नीति बश्शार असद को सत्ता से हटाने पर आधारित है। ज्ञात रहे कि अमरीका ने सीरिया में बश्शार असद की वैध एवं लोकतांत्रिक सरकार को गिराने के उद्देश्य से, उन्हीं के कथनानुसार सऊदी अरब में उदारवादी विद्रोहियों के सैन्य प्रशिक्षण के लिए 500 करोड़ डालर की राशि विशेष की है।
हालांकि दुनिया को दिखाने के लिए अमरीका ने ISIL के विरुद्ध एक गठबंधन तैयार किया है जो अपने तथाकथित पूरी कोशिशों के बावजूद पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। ग़ौरतलब है कि ISIL के विरुद्ध बने तथाकथित गठबंधन द्वारा इस आतंकवादी गुट पर किये जाने वाले हमलों के बावजूद उसके हमले दिन प्रतिदिन तेज़ होते जा रहे हैं।