30 अक्टूबर 2014 - 13:56
इराक़ में सामूहिक क़ब्रों का पता चला।

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने उत्तरी क्षेत्र रेमादी में एक सामूहिक कब्र का खुलासा किए जाने का ऐलान किया है। इन सूत्रों के अनुसार इस सामूहिक कब्र का, रेमादी के उत्तर में स्थित बू अली जासिम में पता लगाया गया है जिसमें से दो सौ लोगों के शव बरामद किए गए हैं

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने उत्तरी क्षेत्र रेमादी में एक सामूहिक कब्र का खुलासा किए जाने का ऐलान किया है। इन सूत्रों के अनुसार इस सामूहिक कब्र का, रेमादी के उत्तर में स्थित बू अली जासिम में पता लगाया गया है जिसमें से दो सौ लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इन लोगों का आतंकवादी गिरोह दाइश के हाथों नरसंहार हुआ है। इस आतंकवादी गुट ने इस क्षेत्र में लोगों को अपना घरबार छोड़कर हदीसा क्षेत्र में जाने पर मजबूर कर दिया।
दाइश आतंकवादी गिरोह ने इसी तरह हैत क्षेत्र में पांच सौ परिवारों की घेराबंदी कर रखी है। इस आतंकवादी गिरोह ने हैयल बक्र क्षेत्र में 46 लोगों को मौत के घाट उतारा है। अंबार में दाइश ने क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है जहां घिरे लोगों को खाद्य पदार्थों और दवाओं की गंभीर कमी का सामना है।