अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि कार्य परिषद, न्यायपालिका और विधायिका का महत्वपूर्ण उद्देश्य, समाज की सलाह, नेक कामों की स्थापना और समाज को नैतिक बुराइयों से मुक्त करना है।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने आज संसद में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री को विश्वास मत दिए जाने के लिए आयोजित बैठक में कहा कि सरकार संसद के फैसलों का सम्मान करती है और हमारे कामों के बारे में असली फैसला जनता करती हैं।
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने संसद में अपने भाषण में इस बात का उल्लेख करते हुए कि दुख के साथ कहना पड़ता है कि मध्य पूर्व क्षेत्र में अशांति और अस्थिरता का राज है और ईरान के पूर्वी और पश्चिमी पड़ोसियों को अशांति और कठिनाइयों का सामना है, कहा कि क्षेत्र की जनता, दोस्तों और मुसलमानों को इस्लामी रिपब्लिक ईरान से बड़ी उम्मीदें हैं और इस सिलसिले से ईरान अपनी भूमिका अदा कर रहा है।
30 अक्टूबर 2014 - 12:20
समाचार कोड: 647969
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि कार्य परिषद, न्यायपालिका और विधायिका का महत्वपूर्ण उद्देश्य, समाज की सलाह, नेक कामों की स्थापना और समाज को नैतिक बुराइयों से मुक्त करना है।