अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के प्रमुख शिया आलिम ने कहा कि जफ़रुल ख़िस्र क्षेत्र को आतंकवादियों के वुजूद से पाक होना, इराक़ी सेना की दूसरी बड़ी सफलता है और यह कार्रवाई बड़ी उपलब्धियों के लिए पहला कदम है।
फार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सैयद अम्मार हकीम ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इराक़ी क़ौम को आगामी दिनों में ऐसी बहुत सी उपलब्धियां नसीब होंगी, ताकीद की कि इस सफलता ने साबित कर दिया कि सभी इराकी लोग, चाहे वह किसी भी धर्म व समुदाय से हो, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रास्ते पर कदम बढ़ाते हुए आज़ादी, प्रतिरोध और अपनी इज़्ज़त की रक्षा के लिए, किसी भी प्रकार के बलिदान से पीछे नहीं हटेगी।
अम्मार हकीम का यह बयान ऐसे सूरत में आया है कि इराक की सेना ने स्वंयसेवी बलों की मदद से रणनीतिक शहर जफ़रुल ख़िस्र को आतंकवादियों के कंट्रोल से मुक्त करा लिया है।
30 अक्टूबर 2014 - 11:48
समाचार कोड: 647963
इराक़ के प्रमुख शिया आलिम ने कहा कि जफ़रुल ख़िस्र क्षेत्र को आतंकवादियों के वुजूद से पाक होना, इराक़ी सेना की दूसरी बड़ी सफलता है और यह कार्रवाई बड़ी उपलब्धियों के लिए पहला कदम है।