अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इरना की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को तेहरान में संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव यानुल यासीन से मुलाकात में इस बात पर बल देते हुए कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान क्षेत्र में शांति व स्थिरता चाहता है, कहा कि इसी आधार पर ईरान सिद्धांतिक तौर पर आतंकवाद और चरमपंथ का विरोधी रहा है।
ईरान के विदेश मंत्री ने सभी देशों विशेषकर फार्स की खाड़ी के इलाक़े के देशों से आतंकवाद से मुकाबले के लिए सहयोग पर बल दिया और इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों से गंभीरता की मांग की।
मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने आतंकवाद और चरमपंथ से मुक़ाबले के लिए गम्भीरता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह नहीं हो सकता कि इराक में दाइश से जंग का दावा किया जाए और सीरिया में उसे मजबूत किया जाए।
इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव ने इराक़ और सीरिया में जारी संघर्ष पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग से समस्याओं को हल किया जा सकता है।
अलयासून ने क्षेत्र के देशों विशेषकर सऊदी अरब से बातचीत और सहयोग बढ़ाए जाने की जरूरत पर ताकीद की, उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में ईरान की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और संयुक्त राष्ट्र और ईरान के बीच सलाह जारी रखने पर बल दिया।
30 अक्टूबर 2014 - 08:10
समाचार कोड: 647903
मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने आतंकवाद और चरमपंथ से मुक़ाबले के लिए गम्भीरता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह नहीं हो सकता कि इराक में दाइश से जंग का दावा किया जाए और सीरिया में उसे मजबूत किया जाए।