इराक़ के रक्षामंत्रालय ने बग़दाद और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में आईएसआईएल के विरुद्ध हमलों में तेज़ी लाने के आदेश जारी किए हैं।
अल इराक़िया टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी रक्षामंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके घोषणा की है कि देश के रक्षामंत्री ने बग़दाद अभियान के कमान्डरों को आदेश दिया है कि बग़दाद और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में आईएसआईएल के विरुद्ध कार्यवाही को तेज़ करें। बयान में इसी प्रकार कहा गया है कि सेना को यह आदेश दिया जाता है कि वह करमा और फ़ल्लूजा सहित बग़दाद के समस्त क्षेत्रों को आतंकवादियों से शीघ्र स्वतंत्र कराएं।
दूसरी ओर इराक़ी सेना ने बग़दाद के पास स्थित अलमुसन्ना रिफ़ाइनरी को स्वतंत्र कराने के बाद सेना के जवान सामर्रा की ओर बढ़ रहे हैं और उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से सामर्रा-सक़लाविया मार्ग को आम लोगों के लिए खोल दिया है।
उधर अंबार प्रांत के हीत क्षेत्र के पुलिस सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठन आईएसआईएल ने जिन तीस सैनिकों और आम नागरिकों का अपहरण किया था, उनकी हत्या कर दी है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि इराक़ी युद्धक विमानों ने भी पूर्वी रेमादी में आईएसआईएल के ठिकानों पर बमबारी की जिसमें चालीस आतंकी मारे गये। इससे पूर्व रिपोर्ट में कहा गया था कि सेना ने पूर्वी बाक़ूबा के मंसूरिया गांव में कार्यवाही करते हुए तीस आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था, मारे जाने वालों में आईएसआईएल का सरग़ना अबू अब्दुल्लाह जनाबी भी शामिल है।
29 अक्टूबर 2014 - 19:39
समाचार कोड: 647817
इराक़ के रक्षामंत्रालय ने बग़दाद और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में आईएसआईएल के विरुद्ध हमलों में तेज़ी लाने के आदेश जारी किए हैं।