संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि कार्यालय ने ईरान के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद के विशेष रिपोर्टर की रिपोर्ट को कुछ देशों के राजनैतिक लक्ष्यों और उद्देश्यों से प्रेरित बताया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय ने बुधवार की सुबह अहमद शहीद की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद के विशेष रिपोर्टर की रिपोर्ट, अन्याय पर आधारित और ईरान की वास्तविकताओं की अनदेखी करके तैयार की गई है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि निष्पक्षता, किसी भी मानवाधिकार की रिपोर्ट की विश्वसनीयता बढ़ाती है, कहा कि ईरान के विरुद्ध तैयार की जाने वाली रिपोर्ट, दुश्मनी पर आधारित और कुछ देशों की विदेश नीतियों को दृष्टि में रखकर तैयार की गई है।
ज्ञात रहे कि ईरान के मामलों में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के विशेष रिपोर्टर, अहमद शहीद ने सोमवार न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत में ईरान के संविधान की अनदेखी करते हुए दावा किया कि ईरान में मौत की सज़ा दिए जाने में वृद्धि हो रही है।
29 अक्टूबर 2014 - 19:36
समाचार कोड: 647815