29 अक्टूबर 2014 - 13:22
ईरान, अमरीकी गठजोड़ में शामिल नहीं होगा

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि ईरान, अविश्वसनीय गठबंधन में कभी भी शामिल नहीं होगा।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि ईरान, अविश्वसनीय गठबंधन में कभी भी शामिल नहीं होगा।
अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने फ़्रांस के 24 चैनल से बात करते हुए कहा कि वही देश जिन्होंने आईएसआईएल का गठन किया था, अब गठबंधन का भाग बने हुए हैं और इस आतंकी संगठन को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य परमाणु वार्ता के बारे में पश्चिमी देशों को सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी भी स्थिति में समग्र परमाणु समझौता न हो सका तो ईरान अपने क़ानूनी अधिकारों का प्रयोग करेगा और उसकी परमाणु गतिविधियां अतीत की भांति फिर से आरंभ हो जाएंगी। ईरान ने पश्चिम के साथ होने वाले अंतरिम समझौते के आधार पर अपनी कुछ परमाणु गतिविधियां सीमित कर दी हैं।
अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने इसी प्रकार फ़्रांस के रक्षा और विदेशमंत्रालय के आयोग के अधिकारियों से भेंट में समस्त क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार सहित परमाणु वार्ता, मध्यपूर्व की स्थिति और आतंकवाद के विस्तार जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया। फ़्रांस की सेनेट में रक्षा और विदेशी मामलों के आयोग की उप प्रमुख क्रिस्टियन कंबीन ने ईरान की संसद के प्रतिनिध मंडल से भेंट के बाद कहा कि ईरान, विश्व और क्षेत्र का एक महत्त्वपूर्ण देश है।
उनका कहना था कि ईरान और फ़्रांस की संसद के प्रतिनिधिमंडल के दौरों से दोनों देशों के संबंध में विस्तार में सहायता मिलेगी। उनका कहना था कि अंतर्संसदीय संघ को फ़्रांस की सहायता करनी चाहिए ताकि वह ईरान और क्षेत्र के मामलों को सही ढंग से समझ सके।