ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति मिकाइल साटा की लंदन में मौत हो गई है जहां उनका उपचार चल रहा था।
ज़ाम्बिया के मीडिया सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति साटा का लंदन में इलाज हो रहा था किंतु उनकी बीमारी के बारे में कोई रिपोर्ट मीडिया को नहीं दी गई थी।
सूचना है कि दक्षिणी अफ़्रीक़ी देश ज़ाम्बिया की संसद राष्ट्रपति के निधान के बाद आपात बैठक करने वाली है। कुछ आधिकारिक सूत्रों ने राष्ट्रपति साटा के निधन की पुष्टि कर दी है और बताया कि प्रभारी राष्ट्रपति शीघ्र ही इस बारे में बयान जारी करेंगे।
रिपोर्टों में बताया गया है कि साटा का निधान मंगलवार की शाम लंदन के किंग एडवर्ड हास्पिटल में हुआ।77 साल के साटा गत 19 अक्तूबर को इलाज के लिए अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लंदन पहुंचे थे। उनकी अनुपस्थिति में प्रभारी राष्ट्रपति एडगर लुंगू ने गत सप्ताह स्वतंत्रता दिवस के समारोहों में औपचारिकताएं निभाई थीं।
गत जून से ही साटा के स्वास्थ्य को लेकर ज़ाम्बिया में चिंताएं बढ़ने लगी थीं जब वह कुछ समय के लिए लोगों की नज़र से ग़ायब हो गए थे। साटा सितम्बर में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में भाषण भी नहीं सके थे। क्योंकि कुछ रिपोर्टों के अनुसार न्यूयार्क के होटल में ही उनकी हालत अचानक बहुत ख़राब हो गई थी।लंदन में कभी रेलवे क़ुली का काम कर चुके साटा ने वर्ष 2011 में रूपिया बंदा को कड़े चुनावी मुक़ाबले में हराकर राष्ट्रपति पद संभाला था।
29 अक्टूबर 2014 - 13:05
समाचार कोड: 647725
ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति मिकाइल साटा की लंदन में मौत हो गई है जहां उनका उपचार चल रहा था।