29 अक्टूबर 2014 - 12:47
परमाणु समझौते में रेड लाइनों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने कहा है अभी परमाणु मामले में कोई समझौता नहीं हुआ है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने कहा है अभी परमाणु मामले में कोई समझौता नहीं हुआ है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने आरंभिक परमाणु समझौते पर सहमति न जाने और इस समझौते में ईरान की रेडलाइनों का ध्यान न रखे जाने संबंधी रिपोर्टों और बयानों का खंडन करते हुए कहा कि परमाणु मामले में अभी समझौता नहीं हुआ है, केवल इस समझौते के नाम के बारे में सहमति बनी है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि ईरान की वार्ताकार टीम को इस्लामी गणतंत्र ईरान की रेड लाइनों की पूर्ण जानकारी है और वह इसका पूरा ध्यान भी रख रही है। मरज़िया अफ़ख़म ने कहा कि ईरान की वार्ताकार टीम को दूसरों से ज़्यादा इस बात की जानकारी है कि यदि रेड लाइनों का ध्यान न रखा गया तो ईरान परमाणु समझौते को स्वीकार नहीं करेगा।
दूसरी ओर संसद में विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा कि यदि किसी भी कारण से परमाणु समझौता न हो सका तो फिर वर्तमान प्रक्रिया जारी नही रहेगी कि केवल ईरान एक पक्षीय रूप से अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करता जाए और दूसरा पक्ष कोई क़दम न उठाए। उन्होंने कहा कि यदि एसा हुआ तो हम अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए वैधानिक उपायों का प्रयोग करेंगे।