फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने यूरोपीय संघ की इस मांग को रद्द कर दिया है कि ब्रिटेन और दो अरब 10 करोड़ यूरो की राशि अदा करे। इस रिपोर्ट के अनुसार डेविड कैमरन ने ब्रिटिश संसद को संबोधित करते हुए कहा कि वह यूरोपीय संघ की इस मांग को कदापि स्वीकार नहीं करेंगे।
उन्होंने यह बयान ऐसी स्थिति में दिया है कि यूरोपीय आयोग ने ब्रिटेन को सचेत किया है कि 1 दिसंबर तक यह राशि अदा न की गयी तो ब्रिटेन को जुर्माना देना होगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने कहा कि वह यूरोपीय संघ को 1 दिसंबर तक यह राशि किसी भी हाल में अदा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की यह शैली किसी भी प्रकार स्वीकार्य नहीं हो सकती कि एक ही बार में ब्रिटेन से इतनी बड़ी राशि की मांग की जाए और उसको अदा करने के लिए मोहलत भी इतनी कम दी जाए।
28 अक्टूबर 2014 - 20:02
समाचार कोड: 647558
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने यूरोपीय संघ की इस मांग को रद्द कर दिया है कि ब्रिटेन और दो अरब 10 करोड़ यूरो की राशि अदा करे।