28 अक्टूबर 2014 - 19:59
ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों का इस्राईल विरोधी प्रदर्शन

ग़ज़्ज़ा में सैकड़ों फ़िलिस्तीनियों ने प्रदर्शन करके ज़ायोनी शासन के अपराधों की निंदा की और उसे ग़ज़्ज़ा पट्टी के पुनर्निर्माण का काम आरंभ होने में रुकवाट बताया।

ग़ज़्ज़ा में सैकड़ों फ़िलिस्तीनियों ने प्रदर्शन करके ज़ायोनी शासन के अपराधों की निंदा की और उसे ग़ज़्ज़ा पट्टी के पुनर्निर्माण का काम आरंभ होने में रुकवाट बताया।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सैकड़ों फ़िलिस्तीनियों ने प्रदर्शन करके इस क्षेत्र पर ज़ायोनी शासन के पचास दिनों तक चलने वाले हमलों के कारण होने वाली तबाही के पुनर्निर्माण की मांग की और विश्व समुदाय से कहा कि वह इस क्षेत्र के फ़िलिस्तीनियों की सहायता करे। ज्ञात रहे कि ग़ज़्ज़ा पट्टी के फ़िलिस्तीनी कई वर्षों से ज़ायोनियों के कड़े परिवेष्टन में हैं और इस्राईल के हालिया हमलों के बाद तो उनकी स्थिति और अधिक दयनीय हो गई है।
एक फ़िलिस्तीनी कार्यक्ता करीम नशवान ने कहा कि फ़िलिस्तीनियों के समर्थन व प्रतिरक्षा से संबंधित सभी क़ानून पूर्ण रूप से स्पष्ट एवं पारदर्शी हैं किंतु उनमें से किसी पर भी अमल नहीं किया जाता और फ़िलिस्तीनी अन्याय की बलि बन रहे हैं।
क़ाहेरा में ग़ज़्ज़ा पट्टी के पुनर्निर्माण की हालिया अंतर्राष्ट्रीय बैठक में इस क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए साढ़े पांच अरब डालर की सहायता देने की घोषणा की गई है किंतु अब तक इस संबंध में कोई व्यवहारिक क़दम नहीं उठाया गया है।