28 अक्टूबर 2014 - 19:57
अज्ञात युद्धक विमानों का इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े में प्रवेश

प्राप्त सूचना के अनुसार, मंगलवार को दो अज्ञात युद्धक विमानों ने इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, मंगलवार को दो अज्ञात युद्धक विमानों ने इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया है।
कुर्दिस्तान की राष्ट्रीय एकता पार्टी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि इन विमानों ने कुर्दिस्तान के ख़ुवाकूरक और क़ंदील इलाक़ों में उड़ानें भरीं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह दोनों विमान तुर्की के थे लेकिन उड़ान के दौरान उन्होंने कोई हमला नहीं किया, यद्यपि इलाक़े के लोगों में इस घटना से भय व्याप्त है।