28 अक्टूबर 2014 - 19:55
अमरीकाः पुलिस ने काले व्यक्ति को मारीं 45 गोलियां

अमरीकी पुलिस कर्मियों ने काले व्यक्ति को 45 गोलियां मारीं।

अमरीकी पुलिस कर्मियों ने काले व्यक्ति को 45 गोलियां मारीं।
एक नई वीडियो फ़ूटेज में आठ पुलिस कर्मी मिशिगन में एक दिमाग़ी मरीज़ अफ़्रीक़ी मूल के अमरीकी को 45 बार गोली मारी जिससे इस देश में अश्वेत लोगों के ख़िलाफ़ पुलिस की बर्बरता का पता चलता है।
मिल्टन हिल नामक 49 वर्षीय अश्वेत को मिशिगन के सैगिनॉ इलाक़े में 2012 में पुलिस ने गोली मार कर हताहत किया था। इस घटना से स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था और दो साल पहले फ़ेडरल जांच शुरु हुयी थी।
अमरीकिन सिविल लिबर्टीज़ यूनियन ने सोमवार को इस वीडियो फ़ूटेज को पुलिस की फ़ायरिंग से संबंधित सुबूत के तौर पर पेश किया। इस वीडियो फ़ूटेज में पुलिस कर्मी इस बेचारे व्यक्ति का एक पार्किंग में घेराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ एक कुत्ता भी है जो उस पर भौकं रहा है। मिल्टन हॉल के पास पेननाइफ़ के अलावा कोई हथियार नहीं था। उसके बाद पुलिस ने इस अश्वेत व्यक्ति पर जो दिमाग़ी मरीज़ था, 45 बार फ़ायर किए जिसमें चौदह गोलियां उसके सिर में मारीं।