28 अक्टूबर 2014 - 19:48
परमाणु समझौते के क़रीब पहुंच चुके हैं, एश्टन

यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त कैथ्रीन एश्टन ने बल देकर कहा है कि ईरान के साथ परमाणु वार्ता दोनों पक्षों की सद्भावना के साथ जारी रहेगी।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त कैथ्रीन एश्टन ने बल देकर कहा है कि ईरान के साथ परमाणु वार्ता दोनों पक्षों की सद्भावना के साथ जारी रहेगी।
उन्होंने सऊदी अरब के समाचार पत्र ओकाज़ से बात करते हुए कहा कि नवंबर के महीने से अब तक ईरान के साथ कई चरणो में वार्ता हो चुकी है और गुट पांच धन एक अंतिम समझौते की प्राप्ति के लिए जो शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के प्रयोग का अधिकार देता है, ब्रसल्ज़ में वार्ता की और अंतिम वार्ता 15 अक्तूबर को वियाना में आयोजित हो चुकी है।
उन्होंने बल दिया कि अब भी ईरान पर कुछ प्रतिबंध लगे हुए हैं किन्तु हम ईरान के साथ वार्ता प्रक्रिया और अंतिम परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर के निकट हैं जो भविष्य में अच्छे संबंधों के लिए भूमिका होगा।
इस्लामी गणतंत्र ईरान निरंतर यह कहता रहा है कि शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के प्रयोग का सभी को अधिकार है और इसी अधिकार के तहत वह अपने परमाणु अधिकार पर बल देता रहा है, ईरान का कहना है कि तेहरान पर लगे पश्चिम के एक पक्षीय प्रतिबंध अमानवीय हैं और इसे समाप्त होना चाहिए।