28 अक्टूबर 2014 - 14:30
फ़िलिस्तीनी प्रमुख ने की सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग

स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन महमूद अब्बास ने पूर्वी अलक़ुद्स में इस्राईल के अतिक्रमण और अलअक़्सा मस्जिद पर ज़ायोनियों के हमलों पर सुरक्षा परिषद से तुरंत बैठक बुलाने की मांग की है।

स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन महमूद अब्बास ने पूर्वी अलक़ुद्स में इस्राईल के अतिक्रमण और अलअक़्सा मस्जिद पर ज़ायोनियों के हमलों पर सुरक्षा परिषद से तुरंत बैठक बुलाने की मांग की है।
फ़िलिस्तीनी मीडिया सूत्रों के अनुसार महमूद अब्बास ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक के आहवान के साथ ही पूर्वी अलक़ुद्स में इस्राईल के अतिक्रमण और अलअक़्सा मस्जिद पर ज़ायोनियों के हमलों को रुकवाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से क़दम उठाने की मांग की है।
महमूद अब्बास के प्रवक्ता ने कहा कि महमूद अब्बास इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था से तेल अबिब के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा करने के करतूत को रुकवाने के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग करेंगे।
अलअक़्सा मस्जिद में पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों के साथ ज़ायोनियों व सैनिकों की झड़प की घटनाएं हुयी हैं। इस पवित्र स्थल पर फ़िलिस्तीनियों की पहुंच पर नई रोक लगा दी  गई है।
पिछले कुछ दशकों के दौरान इस्राईल ने अवैध निर्माण, ऐतिहासिक स्थलों को गिराने तथा स्थानीय फ़िलिस्तीनी आबादी को निकालने की नीति द्वारा अलक़ुद्स की जनसांख्यिकीय संरचना को बदलने की कोशिश की है।
महमूद अब्बास ने ऐसी स्थिति में यह मांग की है जब ज़ायोनी प्रधान मंत्री बेनयामिन नेतनयाहू द्वारा पूर्वी अलक़ुद्स में 1060 नए अवैध घरों के निर्माण की योजना को हरी झंडी दिए जाने की रिपोर्टें आ रही हैं। नेतनयाहू ने ऐसी स्थिति में इस अवैध योजना को स्वीकृति दी है जब इस्राइली शासन की विस्तारवादी नीतियों की आलोचना बढ़ती जा रही है।